व्यापारियों और निर्माताओं के हित में — सरकार से संवाद, विभागीय उत्पीड़न से मुक्ति और द्विपक्षीय समझौतों के माध्यम से समाधान।
व्यापार के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं और सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए यह संगठन प्रारंभ से कार्यरत है। नीचे संगठन की भूमिका को चार बिंदुओं में रखा गया है।
In any business — small or big — expenses quietly exceed profits long before anyone is willing to admit it. In the name of quality and compliance, both manufacturers and traders are made to pay again and again.
किसी भी व्यवसाय में, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, सबसे पहले यह दिखाई देता है कि खर्चे मुनाफे से अधिक हो जाते हैं, लेकिन कोई भी इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं है। गुणवत्ता के नाम पर सरकार निर्माताओं और व्यापारियों दोनों का दोहन कर रही है।
GMTF works actively toward freeing traders from harassment by various departments of the Central and State Governments — staying alert and engaged so that genuine relief actually reaches the ground.
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न से मुक्ति दिलाने के लिए यह संगठन कार्य कर रहा है, और इसके लिए यह पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।
The foundation meets with government departments and officials from time to time to conclude bilateral agreements, particularly to resolve problems specific to industrial areas and to provide relief to traders.
व्यापारियों को राहत प्रदान करने और उनकी अन्य समस्याओं के समाधान हेतु सरकार एवं अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय समझौते करवाना, विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के लिए, इस संगठन की मुख्य भूमिकाओं में से एक है।
Today GMTF is fighting a successful battle for the self-respect of businessmen — acting as a link between the Central Government, State Government, various departments, and the traders they are meant to serve.
आज यह संगठन व्यापारियों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है और सरकार के विभिन्न विभागों तथा व्यापारियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभा रहा है।
Freedom from harassment by Central and State department officials.
Bilateral agreements between government and officials for lasting relief.
Resolving problems specific to industrial areas across regions.
Recognising excellence through the Business Achievers Award.
Our organisation honours businessmen every year with the Business Achievers Award for excellent work in the field of business — recognising those who build, employ, and strengthen the trade ecosystem despite every obstacle.
हमारा संगठन व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को प्रत्येक वर्ष "Business Achievers Award" से सम्मानित करता है।
GMTF की ओर से Media House के सहयोग से आयोजित — व्यापार, नेटवर्किंग और सम्मान का दो दिवसीय आयोजन।
GMTF से संपर्क करें — चाहे वह विभागीय उत्पीड़न हो, औद्योगिक क्षेत्र की समस्या हो, या Business Achievers Award हेतु नामांकन। हमारी टीम आपकी बात सरकार और अधिकारियों तक पहुँचाने के लिए तैयार है।